करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

भारतीय नौसेना ने दिखाया ”युद्ध में तबाही” का ट्रेलर, शेयर किया टारगेट को हिट करती मिसाइल का वीडियो

विमान वाहक पोत INS विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट INS प्रबल’ से दागा गया.

भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना (Indian Navy) ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक एंटी-शिप मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया. अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना बेहद सटीक था. भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया है.

विमान वाहक पोत INS विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट INS प्रबल’ से दागा गया.

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर (एक पुराने जहाज पर) अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया. उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट INS प्रबल’ द्वारा दागी गई एंटी-शिप मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया.’’

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को नौसेना के ‘कैरियर बैटल ग्रुप’ के चुनिंदा अधिकारियों को INS विक्रमादित्य से किए गए एक प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया था और बल की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की थी. अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल सिंह ने अपने संबोधन में पिछले कुछ महीनों के दौरान नौसेना द्वारा युद्धक तैयारियों को चरम पर रखने के लिए बल की सराहना की थी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खुलासा - UPA शासन के दौरान भारत में तेजी से बेचा गया चीन का सस्ता माल, घरेलु उद्योगों को किया गया तबाह

चीनी सेना ने कोडारी में नेपालियों को पीटकर भगाया, गाँव पर कब्ज़ा कर बाउंड्री आगे बढ़ा दी

भारतीय सेना के द्वारा गर्दन तोड़े जाने के कारण कोई भी चीनी सैनिक ,गलवान वैली में ड्यूटी करने को तैयार नही…