संदेश

करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

FATF में ब्लैकलिस्ट होने के खतरे के बावजूद बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आतंकियों को दे रहा मदद

चित्र
पाकिस्तान में जहां आम पत्रकारों को हर रोज धमकियां मिलती हैं वहां मसूद अजहर जैसा इंटरनेशनल आतंकी अपना कॉलम लिखता है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को तथ्यों को देखना चाहिए न कि अच्छी तरह से तैयार की गई रिपोर्टों को जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठन सितंबर में बहुत सक्रिय रहे. वहीं पाकिस्तान सरकार FATF से बचने के लिए नए-नए संशोधन कर रही है. ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को बाइपास कर सके. जिन आतंकियों की फंडिंग बंद करनी चाहिए थी पाकिस्तान उनमें पूरी तरह नाकाम है. यह सबकुछ पाकिस्तान खुलेआम कर रहा है. अगस्त से अगर शुरु करें तो लाहौरा में जमात उद दावा अपनी राजनीतिक शाखा मिल्ली मुस्लिम लीग के साथ कई सेमिनार आयोजित किए. लेकिन सबसे उल्लेखनीय 5 सितंबर को मरकज़ अल-रिज़वान अहले हदीस, बिजली घर, शालीमार टाउन में सम्मेलन को जमात उद दावा के मौलाना मसूद अजहर द्वारा संबोधित किया गया. सोशल मीडिया पर इन सम्मेलनों का विज्ञापन किया गया और आयोजकों के फोन नंबर खुले तौर पर प्रदान किए गए. लेकिन हो सकता है कि ट्विटर यूजर्स जनरल आसिफ गफूर द्वारा ही देखा जाता है इसलिए शायद सेना या सरकार में कोई भ...

मुस्लिम साम्राज्य को नष्ट करने वाले एक बुद्ध अनुयाययी चिंगिस कान का इतिहास

चित्र
(मंगोलियाई नाम चिंगिस खान, सन् 1162 से 18 अगस्त 1227)। चंगेज खान ने मुस्लिम साम्राज्य को लगभग नष्ट ही कर दिया था। वह एक मंगोल शासक था। वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था। हलाकू खान भी बौद्ध था। चंगेज अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता तथा साम्राज्य विस्तार के लिए कुख्यात रहा। मंगोलिया के लोग चंगेज खान का नाम बड़ी इज्जत और फख्र से लेते हैं।     जन्म :  चंगेज खान का जन्म 1162 के आसपास आधुनिक मंगोलिया के उत्तरी भाग में ओनोन नदी के निकट हुआ था। उसका वास्तविक या प्रारंभिक नाम तेमुजिन (या तेमूचिन) था। उसके पिता का नाम येसूजेई था, जो कियात कबीले का मुखिया था। चंगेज खान की दाईं हथेली पर पैदाइशी खूनी धब्बा था। उसके 3 सगे भाई व 1 सगी बहन थी और 2 सौतेले भाई भी थे।   12 वर्ष की आयु में चंगेज की शादी बोरते के साथ कर दी गई थी जिसका बाद में अपहरण हो गया था। अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए चंगेज को लड़ाइयां लड़नी पड़ी थीं। उसके एक खास दोस्त का नाम बोघूरचू था। उसका सगा भाई जमूका भी उसके साथ ही रहता था। जमूका हालांकि प्रारंभ में उसका मित्र था, बाद में वो शत्रु बन गया। कबीलों की लड़ाई में उसके...

चीन में ध्वस्त किए जा रहे हैं मस्जिदों के गुंबद: मुस्लिम मज़हबी स्थलों को ‘शौचालय’ में बदलने के बाद नया अभियान जारी

चित्र
नष्ट किया गया गुम्बद का फोटो पिछले कुछ वर्षों में चीन के भीतर उइगर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर होने वाला अत्याचार काफी बड़े पैमाने पर बढ़ा है। इसी कड़ी में चीन वहाँ पर स्थित उनके धार्मिक स्थल भी नष्ट करता रहा है। हाल ही में चीन के शिनजियांग प्रांत के आतुश नामक स्थान पर स्थित एक मस्जिद को नष्ट किया गया था और वहाँ शौचालय का निर्माण कराया गया था। ताज़ा मामला चीन के ही यिनचुआन प्रांत का है जहाँ अरब शैली में निर्मित मस्जिदों के गुंबद को तोड़ा गया है। टेलीग्राफ में प्रकाशित ख़बर के अनुसार पूरे चीन में इस तरह की गतिविधियाँ एक अभियान के तहत हो रही हैं। चीन के निगज़िया प्रांत की राजधानी यिनचुआन ऐसा क्षेत्र है जहाँ चीन के हूई जातीय अल्पसंख्यक रहते हैं, इस जगह की एक मुख्य मस्जिद के बुनियादी ढाँचे में परिवर्तन देखा गया है। इस क्षेत्र की नुआंगन मस्जिद जो देखने में सुनहरे रंग की थी, उसके ठीक ऊपर प्याज के रंग का गुंबद था जिसे फ़िलहाल नष्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं, मस्जिद के भीतर सजावटी मेहराब, इस्लामी शैली की फिजरी और अरबी लिपि में उकेरे गए शब्दों को भी मिटा दिया गया है।  फ़िलहाल इस...

'इस्लामिक आतंक' के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, इन बड़ी महाशक्तियों का मिला साथ

चित्र
पेरिस: क्या इस्लामिक आतंकवाद (Islamic Terror) के मुद्दे पर दुनिया दो ध्रुवों में बंटती जा रही है? पेरिस में टीचर का सिर धड़ से अलग करने पर जहां फ्रांस (France) में इस्लामिक कट्टरवादियों पर कार्रवाई हो रही है. वहीं फ्रांस की इन कार्रवाइयों के विरोध में मुस्लिम देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच इस्लामिक आतंकवाद के मुद्दे पर फ्रांस को भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसी बड़ी महाशक्तियों का साथ मिला है. जिससे इस मुद्दे पर आगे टकराव तेज होने की आशंका बढ़ गई है.  मुसलमानों को फ्रांस के लोगों की हत्या का हक: महातिर मोहम्मद फ्रांस के खिलाफ आग उगलते हुए मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री और कट्टर मुस्लिम नेता महातिर मोहम्मद ने एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली. महातिर मोहम्ममद ने भड़काऊ ट्वीट करके लिखा, 'हालांकि, धर्म से परे, गुस्साए लोग हत्या करते हैं. फ्रांस ने अपने इतिहास में लाखों लोगों की हत्या की है जिनमें से कई मुस्लिम थे. मुस्लिमों को गुस्सा होने और इतिहास में किए गए नरसंहारों के लिए फ्रांस के लाखों लोगों की हत्या करने का हक है.'  ट्विटर ने डिल...

मंदिर तोड़ कर मूर्ति तोड़ी… नवरात्र की पूजा नहीं होने दी: मेवात की घटना, पुलिस ने कहा – ‘सिर्फ मूर्ति चोरी हुई है’

चित्र
हरियाणा के मेवात में एक बार फिर से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास हुआ है। खबर है कि नवरात्र के पावन अवसर पर मेवात के नगीना खंड के माँडीखेड़ा गाँव में दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी मगर मात्र दो ही दिन में मंदिर की मूर्ति को तोड़ दिया गया। दुर्गा माँ के मंदिर में अब मूर्ति की जगह सिर्फ़ शेर के पंजे बचे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी इस तरह की घटनाएँ होती आई हैं और मंदिर से कुछ दूरी पर बने मदरसे के मौलवी के इशारों पर यह काम किया गया। हालाँकि, पुलिस की मानें तो पूरे मामले में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ है। वर्ल्ड हिस्ट्री न्युद को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 अक्टूबर की रात की है। नवरात्र के पहले दिन यानी, 17 अक्टूबर को मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई थी। सभी लोगों ने पूजा-पाठ के लिए मंदिर को सजाया था। लेकिन नवरात्र दिन पता चला कि मूर्ति वहाँ से गायब है। मूर्ति चोरी के बाद गठित हुए 11 सदस्यों की पंचायत समिति माता की मूर्ति को टूटी देख हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर...

रावण की बुरी आदतो की सच्चाई जानकर हैरान हो जाओगे

चित्र
!! रावण की बुरी आदतें: अप्सरा रंभा के कारण रावण को मिला था ये शाप !! रावण वैसे तो बहुत गुणी था, लेकिन उसमें कुछ बुराइयां भी थीं। रावण की बुराइयां ही उसकी अच्छाइयों पर भारी पड़ गई और उसके जीवन का अंत बहुत ही बुरी तरह से हुआ। रावण की बुराइयों के कारण ही उसके सभी पुत्र, भाई और कुल का नाश हो गया। रावण की एक बुराई यह थी कि वह सुंदर स्त्रियों को देखते ही मोहित हो जाता था। शास्त्रों के अनुसार कई ऐसे प्रसंग मिलते हैं, जहां रावण की इस बुराई का उल्लेख किया गया है। यहां पढ़िए रावण की इस बुराई को प्रकट करने वाला एक प्रसंग। यह प्रसंग देवराज इंद्र के स्वर्ग की अप्सरा रंभा जुड़ा हुआ है। यह है प्रसंग... रावण महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझता था। एक बार रावण ने अप्सरा रंभा को देखा तो वह रंभा की सुंदरता पर मोहित हो गया। रावण अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए रंभा के शील का हरण कर लिया। जब रंभा ने नलकुबेर को यह बात बताई तो नलकुबेर ने रावण को शाप दिया था कि यदि रावण किसी भी स्त्री की इच्छा के बिना उसके शील का हरण करेगा या स्पर्श करेगा या अपने में महल में रखेगा तो वह भस्म हो जाएगा। इस कारण रावण...