करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

दहेज़ के लिए शौहर जफ़र ने पीटकर घर से निकाला, देवर इमरान और जेठ ने किया रेप का प्रयास

उत्तर प्रदेश स्थित पीलीभीत जिले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने पुलिस में तहरीर देकर ससुराल वालों पर पिटाई और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज़ न देने पर उसके देवर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया और फिर ससुराल वालों ने पीट-पीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि देवर इमरान उस पर पहले से ही बुरी नजर रखता था और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ किया करता था।

‘हिंदुस्तान’ की खबर के अनुसार, पीड़ित महिला का निकाह 2 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के डालचंद मोहल्ला के रहने वाले जफर से हुआ था। निकाह के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से पूरा दान-दहेज़ दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उससे असंतुष्ट थे। उससे दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन की माँग की जाती थी। दहेज़ न देने पर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

उसे जब देवर इमरान द्वारा छेड़छाड़ की बात भी ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने मारपीट की। दहेज की माँग पूरी न होने पर उनलोगों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। अक्टूबर 12, 2020 को ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता के मायके गए और उसको जबरन ससुराल ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ फिर से मारपीट की गई। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
https://twitter.com/NewsBreakingUP/status/1319950843186204672?s=19

पीड़िता की शिकायत के बाद दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शौहर जफर, देवर इमरान, यासीन, नसरत बेग और फूलबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उसके जेठ ने भी एक दिन खाना उसे बुरी नीयत से दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शादी के साथ ही विवाहिता पर मायके से कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया गया था।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खुलासा - UPA शासन के दौरान भारत में तेजी से बेचा गया चीन का सस्ता माल, घरेलु उद्योगों को किया गया तबाह

चीनी सेना ने कोडारी में नेपालियों को पीटकर भगाया, गाँव पर कब्ज़ा कर बाउंड्री आगे बढ़ा दी

भारतीय सेना के द्वारा गर्दन तोड़े जाने के कारण कोई भी चीनी सैनिक ,गलवान वैली में ड्यूटी करने को तैयार नही…