करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

जिन्ना का गुणगान करने वालों को कांग्रेस ने दिया टिकट….

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है! ऐसे में सभी पार्टियां जनता को लुभाने की कोशिशों में जुटी हुई है! इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से मशकुर अहमद उस्मानी को टिकट दे दिया है! अब जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है! दरअसल अहमद उस्मानी पर एएमयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए जिन्ना की तस्वीर को कमरे के अंदर लगाने का आरोप लगा था उस समय जिन्ना का महिमामंडन करने को लेकर काफी बवाल मचा था!

इसी बीच बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को कभी देश की एकता और अखंडता से मतलब नहीं रहा उसने हमेशा देश को विभाजित करने का काम करने वालों के समर्थक को टिकट दिया है! वहीं इसी सिलसिले में बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी से पूछा कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं को देश को जवाब देना होगा कि क्या वह जिन्ना का समर्थन करते हैं?

वहीं इसी पूरे मामले में जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद का कहना है कि कोई भी पार्टी टिकट देते समय उम्मीदवार के चरित्र को जरूर देखती है परंतु कांग्रेस हमेशा विवादित लोगों को ही टिकट देती है! हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार का बचाव किया है पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर का कहना है कि जब कोई मुद्दा नहीं मिलता तो बीजेपी इसी तरह की बातें करती है! इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेता हरखु झा ने बीजेपी और जेडीयू के बयान के ऊपर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए!

वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि कांग्रेस के जाले उम्मीदवार के बारे में मुझे कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन कांग्रेस ने सोच समझकर ही उम्मीदवार तय किया होगा! हमारे लिए आज मुद्दा जिन्ना नहीं बल्कि बेरोजगारी गरीबी और बिहार में किसानों की समस्या है! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस से टिकट पाए दरभंगा जिले के रहने वाले अहमद उस्मानी साल 2017 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे! तब वह जिन्ना की तस्वीर लगाने के मामले को लेकर चर्चा में आए थे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खुलासा - UPA शासन के दौरान भारत में तेजी से बेचा गया चीन का सस्ता माल, घरेलु उद्योगों को किया गया तबाह

चीनी सेना ने कोडारी में नेपालियों को पीटकर भगाया, गाँव पर कब्ज़ा कर बाउंड्री आगे बढ़ा दी

भारतीय सेना के द्वारा गर्दन तोड़े जाने के कारण कोई भी चीनी सैनिक ,गलवान वैली में ड्यूटी करने को तैयार नही…