करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,
नई दिल्ली, 21 जून: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के बाद देश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की, मोदी सरकार ने सरेंडर कर दिया है। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा नेता बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता कम चीन के प्रवक्ता ज्यादा लग रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक लेख शेयर करते हुए ट्वीट किया, नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं. हालांकि सरेंडर शब्द लिखने में स्पेलिंग गलत हो गई। इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने अपनें ट्वीट में लिखा, राहुल गांधी आज कल कांग्रेस के नेता कम चीन के प्रवक्ता ज्यादा लग रहे हैं। राहुल जी आपको चीन का नेता बनना है क्या? वैसे नेता तो अभी तक आप कांग्रेस के भी नहीं बन पाए हैं।
बता दें कि भारत-चीन के तनाव को लेकर सरकार और विपक्ष में शुरू हुई बस थम नहीं रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को लगातार पांचवे दिन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए। गलवान घाटी में झड़प के बाद लगातार सरकार पर सवाल दाग रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें