करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

2008 में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच हुई थी डील, अब राहुल और सोनिया के खिलाफ याचिका दाखिल


इस पूरे मामले को लेकर अदालत में दो पीआईएल दाखिल किया गया है। एक अधिवक्ता शशांक झा के द्वारा और दूसरा PIL ऑनलाइन पोर्टल गोवा क्रॉनिकल के संस्थापक और एडिटर इन चीफ सवियो रॉड्रिक्स के द्वारा दाखिल किया गया है

नई दिल्ली। साल 2008 में यूपीए सरकार और चीनी सरकार के बीच साइन हुए एमओयू को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्‍य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक अधिवक्‍ता की तरफ से याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि शीर्ष अदालत एनआइए को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम 1967 के तहत उक्‍त समझौते की जांच करने का निर्देश जारी करे। हालांकि इस PIL में कांग्रेस के कई और नेताओं का नाम भी दिया गया है।

आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर अदालत में दो पीआईएल दाखिल किया गया है। एक अधिवक्ता शशांक झा के द्वारा और दूसरा PIL ऑनलाइन पोर्टल गोवा क्रॉनिकल के संस्थापक और एडिटर इन चीफ सवियो रॉड्रिक्स के द्वारा दाखिल किया गया है। इसमें 2008 में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच हुए एमओयू की एनआईए या सीबीआई जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय को इसमें एक पक्ष बनाने की भी मांग की गई है।

JP Nadda And Manmohan Singh

भारत-चीन विवाद के बीच कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार से पूछे जा रहे सवालों पर भाजपा ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के साथ कांग्रेस के संबंध को बड़ा मुद्दा बना लिया है। सोमवार को मनमोहन सिंह पर चीन को हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन समर्पित करने के हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए कांग्रेस और सीसीपी के बीच हुए समझौते को जिम्मेदार बताया था।

चीन के साथ बढ़ते तनाव पर भाजपा ने कांग्रेस की सवाल वाली राजनीति पर कहा है कि, जब चीन के साथ एक बार फिर तनाव है तो ऐसे में राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूछा कि क्या ये समझौते का असर है? ध्यान देने की बात है कि इसके पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी सीसीपी और कांग्रेस के बीच हुए समझौते का मुद्दा उठाया था। पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से इस समझौता का विस्तृत ब्योरा देश के सामने रखने की मांग की थी। उनके अनुसार दोनों पार्टियों के बीच यह समझौता तत्कालीन संप्रग सरकार तक सीमित नहीं है बल्कि हमेशा के लिए है। यानी अब भी यह जारी है।

manish tiwari

कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। तिवारी ने कहा है कि, भाजपा सांसद तापिर गाव ने अरुणाचल प्रदेश में 50-60 किलोमीटर क्षेत्र पर चीन की सेना के कब्जा करने का दावा किया है जिस पर सरकार को तत्काल सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, सरकार को बताना चाहिए कि तापिर गाव की बात सही है या गलत।


    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    खुलासा - UPA शासन के दौरान भारत में तेजी से बेचा गया चीन का सस्ता माल, घरेलु उद्योगों को किया गया तबाह

    चीनी सेना ने कोडारी में नेपालियों को पीटकर भगाया, गाँव पर कब्ज़ा कर बाउंड्री आगे बढ़ा दी

    भारतीय सेना के द्वारा गर्दन तोड़े जाने के कारण कोई भी चीनी सैनिक ,गलवान वैली में ड्यूटी करने को तैयार नही…