करवा चौथ आने वाली हैं !!आजकल.. एक बड़ा खतरनाक प्रचलन चला है हिन्दुओं में..,

चित्र
वह यह कि.. जैसे ही कोई हिन्दू त्यौहार आने वाला होता है, हम हिन्दू खुद ही.. उस त्यौहार को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो.. उनके ऊपर बोझ है उनका भद्दा मजाक.. फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाते हैं , और अपने ही त्यौहारों की.. पवित्रता गम्भीरता.. खत्म कर देते हैं !! देखिए क्या लिखा है,, ~ आदरणीय पति देव ! आपको सूचित किया जाता है कि आपके लम्बी आयु की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और रिचार्ज की तिथि आ गयी है..! 4 November 2020 को.. स्पेशल करवाचौथ रिचार्ज करवाकर.. लंबी उम्र पाएं।  पत्नी के त्याग का मजाक बनाकर.. पत्नी को लालची और.. रिशवतखोर बताने लगते हैं !  हिन्दू धर्म की विडंबना देखिए :- जन्माष्टमी आयी तो श्री कृष्ण को टपोरी तडीपार और ना जाने क्या-क्या कहा! गणेश जी आये तो उनका भी मज़ाक़ बनाया! नवरात्रि आयी तो ये चुटकुला आया "नौ दिन दुर्गा-दुर्गा फिर मुर्गा-मुर्गा..." विजयादशमी पर श्री राम-माता सीता और रावण पर चुटकुले चले! अब दिवाली पर भी कुछ ना कुछ.. आ जायेगा! कभी सोचा है कि वास्तव में कौन है जो.. ये सब पोस्ट कर रहा है???  ये कभी किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की..! बस अपने मोबाइल प...

"टोक्यो के पास एक शहर का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, जापान में हिन्दू धर्म का इतिहास हज़ारो साल पुराना" : जापानी राजनयिक

जापान जो की दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है वहां की राजधानी टोक्यो के पास एक शहर है जिसका नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है 

ये जानकारी खुद जापान के राजनयिक ताकयुकी कितागावा ने दी, ताकयुकी कितागावा भारत में जापान के राजनयिक है जिन्होंने बताया की - हमारी राजधानी टोक्यो के पास एक शहर है जिसका नाम किचीओजी है और ये नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है 

जापानी राजनयिक ने बताया की किचीओजी का जापानी में मतलब होता है लक्ष्मी का मंदिर, किचीओजी शहर की जब स्थापना हुई तो इसका नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखने का विचार किया गया और फिर जाकर इसका नाम किचीओजी रख दिया गया जिसका मतलब था लक्ष्मी का मंदिर 
जापानी राजनयिक ने ये बात बेंगलुरु में बताई, उन्होंने ये भी बताया की जापान में बहुत से देवी देवताओं का ओरिजिन भारत और हिन्दू धर्म ही है, कई जापानी देवी देवता असल में हिन्दू देवी देवताओं का ही रूप है जिनका जापानी भाषा में नाम रखा गया है पर मूल रूप से वो हिन्दू देवी देवता ही है 

जापानी राजनयिक ने बताया की साड़ियों से जापान में हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जा रही है और जापान के कल्चर पर हिन्दू धर्म का भारी प्रभाव भी है, उन्होंने बताया की जापान में एक देवी का नाम बेनज़ीटेन है, वो ज्ञान, संगीत की देवी है और वो मूल रूप से हिन्दू देवी सरस्वती ही है 
उन्होंने ये भी बताया की इसी तरह भगवान् गणेश, लक्ष्मी, विष्णु इत्यादि के भी जापानी नाम है और जापान में इनकी भी पूजा की जाती है 

जापानी राजनयिक ने बताया की जापान में कई किताबें लिखी गयी है जिनमे भारत के साथ जापान के रिश्तों के बारे में लिखते हुए हिन्दू धर्म के कई उल्लेख है, जापान में हिन्दू धर्मं का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है 

टिप्पणियाँ